Link to download DV PST admit card of police recruitment released

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पुलिस भर्ती के लिए 26 दिसंबर से शारीरिक मानक परीक्षा व अभिलेखों की जांच होनी है। हाथरस जिले का पुलिस महकमा इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची का इंतजार कर रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन इस परीक्षा को कराने के लिए तैयारी में जुटा है।

Trending Videos

शारीरिक परीक्षा व अभिलेखों का सत्यापन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस लाइन में होना है। इसका परिणाम भी परीक्षा वाले दिन घोषित कर दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेब लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यहां क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें लिंक

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा अगस्त माह में हुई थी। कटऑफ सूची नवंबर में जारी हुई थी। इस संबंध में एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि 26 दिसंबर से शारीरिक मानक परीक्षा व अभिलेखों की जांच होनी है। पुलिस लाइन में इस प्रक्रिया का आयोजन होना है। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें