liquor hidden in lye sacks caught in DCM during going to Bihar at Mau

Mau news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दोहरीघाट पुलिस तथा आबकारी टीम ने डीसीएम में लाई की बोरियों में छिपाकर बिहार ले जा रहे लाखों की अवैध शराब की खेप को दोहरीघाट कस्बे के रामनगर पुलिस चौकी के पास से जब्त किया है। हालांकि संयुक्त टीम को चकमा देकर डीसीएम चालक भागने में सफल रहा। डीसीएम से मिली 267 शराब की पेटियां दोहरीघाट थाना लाई गई।

यह है मामला

दोहरीघाट निरीक्षक कल्पना मिश्रा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक विमिलेश यादव और मुहम्मद अदनान की साथ संयुक्त टीम गठित कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम को यह कामयाबी हाथ लगी है। बताया कि मऊ की तरफ से बिहार की ओर जा रही एक डीसीएम दिखाई दी। जिसके बाद टीम ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की घेराबंदी को देख कुछ दूर जाने के बाद वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। 

टीम द्वारा जब डीसीएम की जांच की गई तो लाई की बोरियों के बीच में 267 कार्टून में शराब की पेटी मिली। आबकारी निरीक्षक विमिलेश यादव ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये के करीब है। यह माल प्रथम दृष्टया चंडीगढ़ का लगता है, जिसे बिहार में तस्करी के उद्देश्य से लेकर जाया जा रहा था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *