Literary stage will be organized in Ayodhya from 17th, other cultural presentations will start from 14th

अयोध्या राम मंदिर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 14 जनवरी से शुरू हो रही आयोजनों की श्रृंखला में संस्कृति विभाग 17 जनवरी से साहित्यिक मंच भी सजाएगा। इसके तहत 24 मार्च तक पांच बड़े व 14 छोटे मंचों पर कवि सम्मेलन, कबीर के राम, संगीतमय काव्य प्रस्तुति, राम आधारित साहित्य पर चर्चा, किस्सागोई, सगुण-निर्गुण राम आदि पर अलग-अलग दिन देश भर के साहित्यकार चर्चा करेंगे।

कवि सम्मेलन में सर्वेश अस्थाना, पद्मश्री अवध किशोर जड़िया, डॉ. विष्णु सक्सेना, रामायण धर द्विवेदी, शिव ओम अंबर आदि शामिल होंगे। सनातन बैंड हमारा देश हमारे राम की संगीतमय काव्य प्रस्तुति 19 जनवरी को करेगा। इसी दिन दूसरे मंच पर डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह राम आधारित साहित्य पर चर्चा करेंगे। 20 को विनीता मिश्रा की किस्सागोई होगी। 26 को भीरूसिंह चौहान व डॉ. हरिशरण दास कबीर के राम पर चर्चा करेंगे।

दूसरी तरफ 22 जनवरी को 2500 लोक कलाकार 100 छोटे मंच के माध्यम से सांस्कृतिक शोभायात्रा की प्रस्तुति देंगे। वहीं यूपी के 25, अन्य प्रदेशों की दस, कुल 35 प्रदेशों की रामलीला की प्रस्तुति होगी। 14 से 17 जनवरी तक विभिन्न क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों की ओर से शिव स्तुति, श्रीराम नाट्य, सीता विवाह लोक नाट्य, बाल यात्रा, लोक नृत्य नाटिका, बधाई नवरता, चरी, घूमर, भवई नृत्य, पंजाब का झूमर, मयूर होली आदि की प्रस्तुति की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *