
राम मंदिर की एक तस्वीर (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सभी जिलों में दूरदर्शन के माध्यम से सजीव प्रसारण कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे बंदी भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जेलों में मंदिर हैं, वहां दीपोत्सव व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस दौरान कारागारों में भी उत्सव जैसा माहौल हो।
ये भी पढ़ें – निराले होंगे रामलला के ठाठ… पांच हजार नए वस्त्र तैयार, सोमवार-मंगलवार को धारण करते हैं ऐसे वस्त्र
ये भी पढ़ें – गर्भगृह में जाने से पहले सरयू स्नान करेंगे पीएम मोदी, जल लेकर पैदल जाएंगे राम मंदिर
उन्होंने बताया कि जेलों में निरुद्ध बंदी राम-सीता की फोटो वाले थैले इत्यादि भी बना रहे हैं। फतेहपुर जेल में बंदियों ने 1100 थैले बनाए हैं, जिस पर राम मंदिर की फोटो छपी है।
