LLC TEN-10: Kerasa Lucknow Panthers will shine in League, know about this team full details here

केरासा लखनऊ पैंथर्स टीम के मालिक अरविंद सिंह-काजल सिंह, क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश को क्रिकेट के रोमांच से सराबोर करने के लिए लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला की ओर से राजधानी लखनऊ में दिसम्बर माह से LLCTEN-10 का आयोजन होने जा रहा है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर-मैनेजर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में एलएलसी टेन-10 की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

Trending Videos

इस लीग में केरासा लखनऊ पैंथर्स के अलावा, वेंकटेस्वरा माइटी वारियर्स मुरादाबाद, आईआईएमटी मेरठ मार्वल्स, बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी, जीएल बजाज नाइटराइडर्स आगरा, रेडचीफ कानपुर, जीएल बजाज सुपर किंग्स नोएडा टीमों की घोषणा की जा चुकी है। श्रीनगर में ट्रॉफी अनावरण के मौके पर केरासा लखनऊ पैंथर्स के मालिक अरविंद सिंह ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए केरासा एलएलसी टेन-10 के साथ आया है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में एलएलसी टेन-10, क्रिकेट जगत में एक नया रोमांच लेकर आएगा।” इस लीग की टीमों को क्रिस गेल, ब्रेटली, मो. कैफ, इरफान पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का मार्गदर्शन मिलेगा।

 आप भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन : llcten10.com

अगर आप क्रिकेट खेलते हैं और प्रतियोगिता में आपकी रुचि है तो इस वेबसाइट पर जाकर एलएलसी टेन-10 के लिए अभी रजिस्टर कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *