कासगंज। अमांपुर मार्ग स्थित रेलवे बूम को रविवार की शाम लोडर वाहन ने तोड़ दिया। रेलवे कर्मी देर शाम तक फाटक की मरम्मत करने में जुटे रहे। इसके चलते मौके पर भीषण जाम लग गया। करीब ढाई घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोग काफी परेशान रहे।

Trending Videos

कासगंज-अमांपुर मार्ग पर रेलवे गेट संख्या 309 ए से रविवार की शाम करीब 4:45 बजे लालकुआं-राजकोट समर स्पेशल ट्रेन को निकलना था। इस दौरान रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा था। इसी दौरान कासगंज की ओर से जाते एक लोडर वाहन ने इसके बूम को टक्कर मार कर तोड़ दिया और भाग गया।

टक्कर के कारण बूम क्षतिग्रस्त हो गया और बंद हो गया। जब बूम नहीं खुला तो रेलवे कर्मियों को जानकारी दी गई। बूम बंद होने के कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने लगीं। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने बूम की मरम्मत करना शुरू किया। जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतार दोनों ओर लग गईं।

लोग आगे बढ़ने के लिए परेशान होते रहे लेकिन कोई रास्ता न होने के कारण सिर्फ व्यवस्थाओं को ही कोसते दिखे। करीब 7:30 बजे रेलवे कर्मी बूम को सही कर सके। इस दौरान करीब 2:45 घंटे तक जाम लगा रहा। बूम के सही होने के बाद जाम खुल सका लेकिन सभी वाहनों को निकलने में लगभग आधा घंटा लग गया। इस दौरान आरपीएफ के जवान और सिविल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

– बाजार से खरीदारी करने के लिए निकला हूं लेकिन फाटक की मरम्मत के कारण लंबा जाम लगा हुआ है। करीब दो घंटे से जाम में फंसा हूं। – अनुज, फतेहपुर

– कासगंज की ओर जाना है लेकिन फाटक के टूटने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है। यहां से कैसे निकलें, कुछ समझ नहीं आ रहा है। – निहाल सिंह, सैलई

वर्जन

लोडर वाहन ने रेलवे क्रॉसिंग के बूम को तोड़ दिया था। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद इसे सही कर लिया गया। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया था। अब जाम खुल गया है। – आरके सिंह, पोस्ट कमांडर आरपीएफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें