Locks of locked house broken, cash and jewelery stolen

कमरे में बिखरा पड़ा सामान
– फोटो : स्वयं

विस्तार


हाथरस शहर की घनी आबादी वाले अलीगढ़ रोड स्थित पॉश गिरिराज कॉलोनी में एक बंद मकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले चटका दिए। नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

गौरव साहनी पुत्र सुरेश कुमार साहनी एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। गौरव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जरूरी काम से दिल्ली गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 19 मई रोत को बदमाश घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारियों का लॉक तोड़कर पूरा सामान खंगाल लिया। तहरीर में बताया है कि बदमाश घर से 55 हजार रुपये नगद, लाखों के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए है। 

चोरी  के बारे में गौरव को घर लौटने पर पता चला। घर का हाल देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ताला टूटा हुआ पड़ा था। सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना को लेकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें