
जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेते भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर।
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे।
कुछ देर पहले इसी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर एसीपी अतुल शर्मा ने में फोर्स के अलाउंस करके उन्हें खदेड़ा। ताकि शांति व्यवस्था न बिगड़ सके।
सूबे के सियासी संग्राम में दो लड़कों की जोड़ी ने कमाल दिखाया, लेकिन आगरा जिले में उनका जादू नहीं चल पाया। समाजवादी पार्टी के सहयोग से कांग्रेस का पंजा मजबूत तो हुआ लेकिन यह संसद भवन तक नहीं पहुंच पाया। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा। अब तक दूसरे स्थान पर रहने वाली बसपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई।
साइकिल पकड़ मजबूत हुआ पंजा
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में उतरा। प्रत्याशी ने पिछले तीन चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 4,00004 वोट हासिल हुए, जो अब तक कांग्रेस को इस सीट पर मिले वोटों से ज्यादा हैं।
राजबब्बर के ग्लैमर पर भी भारी सिकरवार
कांग्रेस नेता राजबब्बर दो बार फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पिछली बार वह कांग्रेस से लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें केवल 1,72, 082 वोट ही हासिल हुए। इस बार रामनाथ सिकरवार को उनसे दोगुने से भी ज्यादा 4 लाख वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर यहां बेहद कांटे की लड़ाई में जीत पाए।
