Lok sabha election 2024 CM Yogi Adityanath targeted SP And congress party in Mau rally

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया सब मिट्टी में मिल गए। समाजवादी के नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं। ये भारत के संविधान का अपमान है। ऐसा नहीं होने देंगे। अब कुछ नहीं बचा। चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं।  

मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता से एक जून को जरूर मतदान करने के लिए अपील करें। कहा कि अबकी पार 400 पार, जनता- जनार्दन का इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश ही नहीं प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि 4 जून को सरकार बनेगी। 70 साल के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *