Lok sabha election 2024 know what was difference between actual results of 2019 and exit polls

Lok sabha election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


UP Lok Sabha Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान एक जून को होगा, इसी के साथ देश भर में चुनावी शोर थम जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद 1 जून की शाम को ही सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। जिसमें देश का सबसे बड़ा सियासी सूबा उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर एक जून की शाम को एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले सभी एग्जिट पोल देखें

2019 में इतना रहा वास्तविक नतीजों और एग्जिट पोल के बीच का अंतर

एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 22, कांग्रेस को 2, सपा-बसपा गठबंधन को 56 सीटों का अनुमान था। टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल में भाजपा को 58 सीटें, सपा-बसपा को 20 जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा गठबंधन को 28 सीटें मिलने के आसार जताए गए थे। आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। जबकि 2019 के नजीजों में भाजपा ने 62, बसपा ने 10, सपा ने 5, अपना दल (सोनेलाल) ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी।

जानें क्या है एग्जिट पोल 

दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल

एक जून को Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। 

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *