11:21 AM, 16-May-2024

PM Modi In Bhadohi: पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी आजमगढ़ और जौनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद भदोही पहुंचेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भदोही में पुलिस व प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। 

 

11:05 AM, 16-May-2024

CM Yogi In Azamgarh: सीएम योगी ने किया जनता का अभिवादन

सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ ही कई दिग्गज मौजूद हैं। सीएम योगी ने मंच से जनता का अभिवादन किया। 

11:02 AM, 16-May-2024

PM Modi in Azamgarh: 50 मिनट आजमगढ़ में रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी जनसभा के जरिये आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों को साधेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान 50 मिनट तक जिले में रहेंगे। वहीं उनसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं और वह दो घंटे तक रहेंगे। जनसभा में और भी कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ है।

10:51 AM, 16-May-2024

आजमगढ़ के लिए रवाना हुए पीएम

वाराणसी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी ही देर में जनसभा स्थल पहुंचेंगे। वहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

10:42 AM, 16-May-2024

पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे गए हैं। यहां से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे।

10:08 AM, 16-May-2024

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आजमगढ़ में पूरा जनसभा स्थल और आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यहां लगभग 1300 की संख्या में पुलिस के जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले गेट पर लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। तंबाकू उत्पादों के साथ ही पानी की बोतल को भी ले जाने से रोका जा रहा है। 

10:06 AM, 16-May-2024

जनसभा स्थल के रास्ते पर बिछाए बर्फ

तेज धूप और गर्मी के चलते जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के राहत के लिए रास्ते पर बर्फ के टुकड़े बिछाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों के आगमन का सिलसिला जारी है। 

10:05 AM, 16-May-2024

PM Modi in Azamgarh: पीएम की जनसभा में सियासी जमघट

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा के बड़े नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी जनसभा स्थल पहुंचे हैं।साथ ही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी जनसभा स्थल पहुंचे हैं। 

09:46 AM, 16-May-2024

PM Modi in UP Live: मोदी की जनसभा में CM योगी ने जनता का किया अभिवादन, थोड़ी देर में प्रधानमंत्री का होगा आगमन

आजमगढ़ में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ लोकसभा व लालगंज लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम जनसभा स्थल निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंधुवई में मतदाताओं से रुबरू होंगे। वहां जनसभा को संबोधित कर जौनपुर रवाना हो जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें