05:31 PM, 13-May-2024
हाथ जोड़कर काशीवासियों का पीएम ने किया अभिवादन
पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ कर लोग हर- हर मोदी के नारे लगा रहे हैं। रोड शो के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिख रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi along with CM Yogi Adiyanath hold a roadshow in Varanasi. #LokSabaElections2024 pic.twitter.com/nngp6CquYl
— ANI (@ANI) May 13, 2024
05:26 PM, 13-May-2024
पीएम का एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग
रोड शो मार्ड पर लोग प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाए, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगा हुए हैं। युवा वर्ग जहां है वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहा है। फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर रोड शो को लाइव भी किया जा रहा है।

05:23 PM, 13-May-2024
रोड शो में हर-हर महादेव और हर-हर मोदी का उद्घोष
रोड शो में लोग हर-हर महादेव के साथ हर-हर मोदी का उद्घोष कर रहे हैं। लंका स्थित महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक उनके स्वागत के लिए कई प्वॉइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पीएम मोदी का भव्य और अलग तरीके से स्वागत किया जा रहा है।
05:21 PM, 13-May-2024
संत समाज के लोगों ने भी किया पीएम का स्वागत
पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी ही नहीं आसपास के प्रमुख शहरों से भी संत समाज के लोग पहुंचे हैं। रोड शो में हजारों की संख्या में हर वर्ग के लोग शामिल हुए हैं। सड़क के दोनों तरफ से लोग मोदी-मोदी के जयकारे लगा रहे हैं।
05:18 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
पीएम का रोड शो देखने के लिए रास्ते में छतों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है। बड़ी तादात में लोग सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े हुए हैं। पीएम मोदी सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। वहीं डमरू वादन व शहनाई वादन व शंखनाद से सैकड़ों प्वॉइंट पर पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है।

05:15 PM, 13-May-2024
महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने भगवा साड़ी में हाथ में भाजपा का ध्वज लिए जयकारा लगाते हुए रोड शो में चल रही हैं। वहीं रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शंखनाद के साथ पीएम के रोड शो का स्वागत किया जा रहा है।
05:13 PM, 13-May-2024
पीएम के रोड शो में उमड़ी समर्थकों की भीड़
लंका चौक से पीएम मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है। रोड शो में भगवा कलर की साड़ी पहनी महिलाएं शामिल हुई हैं। हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के रोड शो का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

05:09 PM, 13-May-2024
पीएम मोदी पहुंचे काशी
पीएम मोदी काशी पहुंच गए हैं। उन्होंने बीएचयू के गेट के सामने स्थित महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की।
04:59 PM, 13-May-2024
रोड शो से पहले स्वच्छता का दिया संदेश
वाराणसी के मंगल केवट ने पीएम मोदी के रोड शो के पूर्व स्वच्छता का संदेश दिया तो वहीं नन्हे-मुन्हे समर्थकों ने पीएम का मुखौटा लगाकार साइकिल से भ्रमण किया।
VIDEO | Visuals from Varanasi where PM Modi is scheduled to hold a roadshow later today. #LSPolls2024WithPTI #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Gn98ptCJuJ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2024
04:51 PM, 13-May-2024
पीएम के स्वागत में गूंजने लगी शहनाई
पीएम मोदी के स्वागत के लिए कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर विभिन्न प्रांतों के परिधानों की झलक दिख रही है। मार्ग में वेदमंत्रों के साथ दक्षिण भारत के शहनाई के रूप में शुमार नादश सरम तो बंगाली समाज की धुनकी और ढाक वाद्ययंत्र भी गूंज रहा है। डांडिया और गरबा की भी झलक दिख रही है।

