
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार रावण ने नकली साधु बनकर सीता से छल किया। उसी तरह इंडी गठबंधन के लोग मतदाताओं को ठगने का स्वांग रचा रहे हैं। अमेरिका, इजराइल पर कोई वार करता है तो वह देश घर में घुसकर दुश्मनों को मारने का काम करते हैं। उसी तरह अब पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत भी बन गया है। हमारी सेना दुश्मन को घरों में घुसकर मारने का काम करती है।
उक्त बातें दुबेछपरा इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में आयोजित जनसभा में संबोधन के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहीं। कहा कि जिस पार्टी ने राम के अस्तित्व को नकारा हो, सनातन धर्म को बच्चों के पाठ्य पुस्तकों से अलग कर दिया हो, ऐसे घमंडिया गठबंधन को आपने अपना मत दिया तो आप दोष के भागी बनेंगे। क्योंकि, इनकी चाल- चरित्र दशानन रावण से मिलता है। इनकी हर गतिविधि भारतीय अस्मिता के खिलाफ है।
