
पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : एक्स @narendramodi
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन कर रहे हैं। वे वर्तमान में वाराणसी से सांसद हैं। पीएम मोदी ने नामांकन से पहले सोशल मीडिया के एक्स साइट पर दो भावुक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!
अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता! pic.twitter.com/yciriVnWV9
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
वहीं दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है।
काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। pic.twitter.com/dKxsmzX7N4
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
