Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 BJP Vs Congress In Bundelkhand Details News in Hindi

Lok Sabha Election Exit Poll
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद से ही एग्जिट पोल की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार कहीं भाजपा का दबदबा कायम है तो कहीं कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इसी बीच 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा का गढ़ बने बुंदेलखंड में इस बार भी कोई सेंध लगते दिखाई नहीं दे रही। 

एग्जिट पोल के अनुसार, झांसी, जालौन, हमीरपुर और बांदा लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार बताया जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कुछ रिपोर्टों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई जा रही है। एग्जिट पोल की रिपोर्ट पर जहां भाजपाई उत्साहित हैं वहीं विपक्ष इन्हें कुछ लोगों की राय बता रहा है।

झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर 2014 में उमा भारती सांसद चुनी गईं थीं, जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा के अनुराग शर्मा जीते थे। इस बार भी अनुराग शर्मा इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह जालौन सीट पर 2014, 2019 में भाजपा के भानुप्रताप सिंह जीते थे, जो इस बार भी चुनाव लड़े हैं। 

हमीरपुर सीट पर 2014, 2019 में भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चुनाव जीते थे, जिन्हें इस बार भी टिकट दिया गया। बांदा सीट पर 2014, 2019 में भाजपा के आरके सिंह पटेल चुनाव जीते थे, जो इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी हैं। पिछले दो चुनावों से चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *