
सांसद हेमा मालिनी
– फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी बृहस्तपतिवार को अपना नामांकन भरेंगी। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का मौका मिलने जा रहा है। इससे मैं बहुत खुश हूं। इस बार मैं वह काम पूरा करूंगी जो मेरे दो कार्यकाल में नहीं हो सका है। जो कुछ काम रह गए हैं, वह सब इस बार पूरा करूंगी। मथुरा के लोगों के लिए अच्छी और नई परियोजनाएं लाएंगे। कहा कि इस काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हमारी हर संभव मदद करेंगे।
बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को हेमा मालिनी ने यमुना जी का पूजन किया था। इस मौके पर सांसद ने कहा था कि वह हर बार की तरह इस बार भी नामांकन से पहले यमुना पूजन के लिए आईं हैं। चूंकि बृहस्पतिवार को व्यस्तता रहेगी, इसलिए एक दिन पहले पूजन किया है। कहा कि पूजा करके हमें काफी सुकून मिला। हमने यमुना जी से वादा किया है कि हम उन्हें साफ करेंगे।
