Lok Sabha Election PM Modi owns property worth three crores

नामांकन करते पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3.02 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 52,920 रुपये नकद हैं। बीते पांच साल में प्रधानमंत्री ने 84 लाख रुपये का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया है। प्रधानमंत्री ने न कोई लोन ले रखा है और न उन पर किसी का बकाया है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा नहीं है। 

अहमदाबाद के सोमेश्वर टेनमेंट्स, रानीप के मूल निवासी 73 वर्षीय प्रधानमंत्री मोदी ने 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। प्रधानमंत्री की आय का जरिया पीएमओ से मिलने वाला वेतन और बैंक से मिलने वाला ब्याज है। एसबीआई के गांधीनगर स्थित शाखा में उनके खाते में 73,304 रुपये और वाराणसी स्थित खाते में 7000 रुपये हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें