
पीएम की सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम काशी आएंगे। पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड से वह सड़क मार्ग से पुलिस लाइन चौराहा, मकबूल आलम रोड, संकुल भवन, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे।
संस्कृत विश्वविद्यालय में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह चौकाघाट, लकड़मंडी तिराहा, कैंट फ्लाईओवर, शंभोमाता मंदिर, लहरतारा ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होते हुए बरेका स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह प्लान दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रूट डायवर्जन
गिलट बाजार तिराहा से किसी भी वाहन को भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड / शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
भोजूबीर तिराहा से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गिलट बाजार चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
गोलघर, कचहरी चौराहा से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस / पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आंबेडकर चौराहा/ अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
अंधरापुल चौराहा से किसी भी वाहन को मरीमाई या चौकाघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कैंट या नदेसर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर, कचहरी या चौकाघाट की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को पांडेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
हिमांशु हॉस्पिटल मोड़ तिराहा से किसी भी वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन को महाबीर मंदिर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
कालीमाता मंदिर चौराहा से किसी भी वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
एलटी कॉलेज तिराहा से किसी भी वाहन को गोलघर, कचहरी / पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
ताड़ीखाना तिराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को यू-टर्न कराकर पांडेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
तेलियाबाग तिराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मरीमाई, अंधरापुल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
लकड़मंडी तिराहा से किसी भी वाहन को कैंट ओवरब्रिज के ऊपर या चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
प्रदीप होटल तिराहा से किसी भी वाहन को अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लहुराबीर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
लहुराबीर चौराहा से किसी भी वाहन को अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चेतगंज चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
चांदपुर चौराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
भिखारीपुर तिराहा से किसी भी वाहन को बीएलडब्ल्यू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सुंदरपुर या चितईपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
चितईपुर चौराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अखरी बाईपास की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मुड़ैला तिराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चांदपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
अखरी बाईपास चौराहा से किसी भी बड़े वाहन को नगर क्षेत्र की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
