Lok Sabha elections 2024, Fatehpur lok sabha seat, bjp announced candidate Sadhvi Niranjan Jyoti

साध्वी निरंजन ज्योति
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फतेहपुर में लोकसभा चुनाव 2024 में इतिहास बनेगा या इतिहास की पुनरावृत्ति होगी। यह तो समय बताएगा, लेकिन भाजपा ने एक बार फिर से हैट्रिक लगाने के लिए साध्वी निरंजन ज्योति को मैदान में उतार दिया है। शनिवार को भाजपा से फतेहपुर लोकसभा प्रत्याशी के रूप में साध्वी के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल हो गया। जिले में अभी तक किसी भी सांसद ने हैट्रिक नहीं लगाई है।

2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति करीब दो लाख वोटों से बसपा के प्रत्याशी अफजल सिद्दकी को हराकर दिल्ली की पंचायत पहुंची थी। पहली बार ही सरकार में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का ओहदा मिला। दूसरी बार 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने साध्वी निरंजन ज्योति पर ही विश्वास जताया था। उसमें खरे उतरते हुए साध्वी करीब दो लाख के अंतर से बसपा के सुखदेव वर्मा को हराकर दिल्ली पहुंची और दूसरी बार भी उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। अब तीसरी बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हैट्रिक मारने के लिए भाजपा ने पत्ते खोल दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *