Lok Sabha elections 2024, Hardoi lok sabha seat, bjp announced candidate Jai Prakash

सांसद जय प्रकाश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरदोई क्षेत्र से मौजूदा सांसद को फिर से टिकट देने की घोषणा की है। भाजपा ने हरदोई सीट से मौजूदा सांसद जय प्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जय प्रकाश ने अपना सियासी करियर 1991 में हरदोई से ही शुरू किया था। तब वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई थे। 1996, 1999 में भी वह इस सीट से सांसद रह चुके हैं।

9वीं बार संसदीय चुनाव लड़ेंगे जय प्रकाश

भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए सांसद जय प्रकाश का 9वां चुनाव होगा। आठ बार वह सीधे जनता से और एक बार राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें से वह पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। तीन बार हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 1991 और 1996 में भाजपा के टिकट पर हरदोई से चुनाव लड़कर जीते थे। 1998 मेंं हार गए थे। 1999 में लोकतांत्रिक कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे।

वर्ष 2004 में मोहनलालगंज से सपा के टिकट पर लड़कर जीते थे। वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर मोहनलालगंज से लड़कर हार गए थे, लेकिन इसी साल राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रह थे। वर्ष 2014 में वह मिश्रिख से सपा के टिकट पर लड़कर हारे थे। वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर हरदोई से सांसद चुने गए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *