07:17 AM, 13-May-2024

बूथों पर लगी कतार 

लखीमपुर के मितौली तहसील के राजा लोने सिंह इंटर कालेज के बूथ संख्या 139 पर मतदान शुरू होने से पहले सुबह साढ़े छह बजे ही मतदान करने वालों की लाइन लग गई। वहीं सदर ब्लाक के लखीमपुर देहात के ग्राम पंचायत सुआगाड़ा में वोट डालने के लिए  मतदाताओं की लंबी लाइन सुबह से लगी है। सुबह से लोगों में वोट डालने को लेकर उत्साह बना हुआ है।

07:16 AM, 13-May-2024


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट
– फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डोरमोंस स्कूल में बने पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला। वह सुबह सात बजे ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे।

07:10 AM, 13-May-2024

खीरी में मतदान से पहले बारिश 

खीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में सोमवार सुबह मतदान से पहले एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी के साथ बारिश होने के साथ ओले भी गिरने लगे। बिजली गुल हो गई। बिजुआ क्षेत्र में भी तेज आंधी बारिश ओलों की बौछार जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अचानक जिले के कई हिस्सों में बारिश होने से जहां मौसम अच्छा हो गया लेकिन बारिश ने मतदान करने जाने वालों की राह रोक दी। इससे काफी देर तक लोग परेशान रहे। हालांकि मौसम खुशगवार होने से मतदाताओं को राहत मिली है। 

07:04 AM, 13-May-2024

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों के साथ शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान से पहले सभी बूथों पर मॉकपोल कराया गया। 

06:26 AM, 13-May-2024

धौरहरा लोकसभा सीट के उम्मीदवार

1- रेखा वर्मा- भाजपा

2- आनंद भदौरिया-सपा

3- श्याम किशोर अवस्थी- बसपा

4- आशुतोष पाठक- आम जनता पार्टी

5- कासिम अली- पीस पार्टी

6- जर्नादन प्रसाद- कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया

7- राजेश कुमार- पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी

8- सकसेन- सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी

9- सुदेश कुमार- लोक जन संघर्ष पार्टी

10- राम नरेश- निर्दलीय

11- विजय कुमार तिवारी- निर्दलीय

12- समरेंद्र कुमार- निर्दयीय

 

06:25 AM, 13-May-2024

खीरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार

1- अजय मिश्र टेनी- भाजपा

2- उत्कर्ष वर्मा मधुर- सपा

3- अंशय कालरा- बसपा

4- ओम नाथ सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

5- खंजन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी

6- दरबारी लाल चौहान-जनता क्रांति पार्टी

7- पंचशिला आनंद-यूपी रिपब्लिकन पार्टी

8- मुकेश कुमार–राष्ट्रीय विकल्प पार्टी

9- संध्या जयसवाल-परिवर्तन समाज पार्टी

10- नरेश सिंह भदौरिया- निर्दलीय

11- सतेंद्र कुमार मौर्य- निर्दलीय

धौरहरा लोकसभा सीट के उम्मीदवार

06:24 AM, 13-May-2024

ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से अरविंद कुमार सिंह, सपा से अवधेश कुमार वर्मा, बसपा से सर्वेश चंद्र धांधू चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से रामपाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से स्वयंप्रकाश कौशल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजीत शुक्ला, आराधना मिश्रा, कंचन, देवेश कुमार वर्मा और राशिद खां चुनाव लड़ रहे हैं। 

06:24 AM, 13-May-2024

शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा से अरुण सागर, सपा से ज्योत्सना गौंड, बसपा से दोदराम वर्मा उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय सनातन पार्टी से किरण, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रेमचंद्र, मानव क्रांति पार्टी से रमेश चंद्र वर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। धर्मपाल, प्रदीप कुमार, मीना कश्यप, शिवकुमार निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 

06:16 AM, 13-May-2024

Lok Sabha Elections Voting Live: शाहजहांपुर में मतदान शुरू, खीरी में वोटिंग से पहले बारिश, मौसम हुआ खुशगवार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। तीनों सीटों पर 33 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग है। उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के बड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  

लोकसभा चुनाव में खीरी से 11 और धौरहरा लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी सांसद बनने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के लिए जिले में 2890 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले मॉकपोल कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *