Lok Sabha elections: Congress can bet on MP Danish Ali, SP alliance may spoil equation of many parties

दानिश अली
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आखिरकार कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर मुहर लग ही गई। इसके साथ अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। सपा और कांग्रेस के गठजोड़ ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से हलचल मचा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कांग्रेस कांग्रेस वर्तमान सांसद कुंवर दानिश अली पर दांव खेलेगी या फिर अन्य कोई और मैदान में उतारेगी।

माना जा रहा है बसपा से निलंबन और कांग्रेस से नजदीकियां दानिश की राह आसान बना सकती है। उधर, सपा से टिकट की दावेदारी जताने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पिछले दिनों भाजपा और रालोद के गठबंधन की संभावना बनते ही सपा और कांग्रेस की जुगलबंदी शुरू हो गई।

बुधवार को दोनों के गठबंधन होने की घोषणा भी कर दी गई। अमरोहा समेत 17 लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई हैं। इसके साथ ही अमरोहा लोकसभा सीट पर नई चुनावी बिसात बिछेगी। कहा जाए तो जिले में सपा के सहारे कांग्रेस को एक तरह से संजीवनी मिल गई है।

लेकिन, कांग्रेस किस पर दांव खेलेगी, यह हर किसी के सामने सवाल है। क्या, सपा से लाइन में खड़े दावेदार कांग्रेस में शामिल होंगे या फिर कांग्रेस का ही कोई चेहरा सामने आएगा। उधर, वर्तमान सांसद कुंवर दानिश अली भी इस लिस्ट में सबसे आगे माने जा रहे हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस की यात्रा में शामिल होना उनके लिए अहम साबित हो सकता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *