Lok Sabha Elections: Suspense is over, Congress will contest on these 17 seats of UP, Congress gave one seat t

अखिलेश यादव व राहुल गांधी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का ऊहापोह आखिरकार खत्म हो गया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी घोषणा की। लखनऊ में इसकी घोषणा हुई। यूपी की 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें सपा या अन्य सहयोगी दलों के हिस्से आएंगी। सपा अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवाद घोषित कर चुकी है। सीटों का यह बंटवारा मप्र में भी लागू होगा। मप्र की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने यह सीट सपा के लिए छोड़ दी है। 

ये सीटें मिलीं कांग्रेस को 

रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

देश को बचाने के लिए गठबंधन

अविनाश पांडे ने कहा कि गठबंधन के तहत देश को बचाने सावधान को सुरक्षित रखने के लिए यूपी में गठबंधन हुआ है। सपा और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ेगी। 80 सीट के लिए कमेटी बनी। फिर तय हुआ कि भाजपा रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। यूपी में 80 में कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर सपा वा अन्य दल के लोग लड़ेंगे। 

पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी से भारत को बचाने का संदेश जा रहा है। यूपी से ही 2024 में भाजपा सत्ता से जाएगी। किसान सड़क पर है। भाजपा के अन्याय के शिकार लोगों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का अपना साकार होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें