Lok Sabha Elections: Will Baijayant Panda be able to get Brahmin votes in UP?

बैजयंत पांडा

विस्तार


भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोट बैंक को साधने के लिए ओडिशा के ब्राह्मण नेता बैजयंत पांडा को यूपी की कमान सौंपी है। पांडा का ओडिशा के ब्राह्मण सहित अगड़ी जाति के मतदाताओं में बड़ा प्रभाव है। सूत्रों के मुताबिक यूपी में ब्राह्मणों की आबादी करीब 12-14 फीसदी है। 2007 के बाद से ब्राह्मण वोट बैंक भाजपा के साथ रहा है। लेकिन, हाल ही में कांग्रेस और सपा की ओर से ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए भाजपा ने पांडा को कमान सौंपी है।

तीन सह प्रभारी भी नियुक्त होंगे

भाजपा के उच्च पदस्थ पदाधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में तीन सह प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। एक सह प्रभारी को दो संगठनात्मक क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

2019 में बीजेपी में आए

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को पूरा करने लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 2019 में भाजपा में शामिल हुए बैजयंत पांडा को पार्टी ने देश के सबसे बड़े राज्य की चुनावी कमान सौंपी है। पांडा पेशे से बड़े उद्योगपति और पांडा उड़ीसा के कद्दावर नेता रहे हैं। वह 2009-2018 तक बीजू जनता दल के टिकट से केंद्रपाडा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। बीजू जनता दल छोड़ने के बाद उन्होंने मार्च 2019 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। महज पांच वर्ष में उन्होंने पार्टी में यह विश्वास कायम किया है कि पार्टी ने उन्हें सबसे बड़े राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है।

इसलिए चुने गए पांडा

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि बैजयंत पांडा का यूपी की राजनीति से पहले कभी वास्ता नहीं रहा है। ऐसे में पांडा केंद्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप यूपी में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की योजना को अंजाम दे सकेंगे। यूपी में सरकार या संगठन के गुट विशेष को तरजीह देने जैसी संभावना भी नहीं रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *