Loksabha Election 2024: AAP MP Sanjay Singh speaks on Delhi CM Arvind Kejriwal bail.

आप सांसद संजय सिंह व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने का आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने स्वागत किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। तानाशाही का अंत होगा। सत्यमेव जयते। 

उन्होंने कहा कि देश देखेगा केजरीवाल का कमाल।

बता दें केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे थे। ईडी के विरोध के कारण उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव को देखते हुए उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *