
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
– फोटो : SamajwadiParty@YouTube
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉड्रिंग के मामले की जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर खुशी जताई है और इसे सत्य की एक और जीत कहा है।
लोकसभा चुनाव के बीच केजरीवाल को जमानत मिलने की घटना इंडिया गठबंधन के लिए उत्साह बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है।
‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है।
एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें!
दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है।
‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है।
एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें! #कभी_नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/mguhUOYyoW
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 10, 2024
बता दें चौथे चरण का मतदान 13 मई व पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा। छठे चरण का मतदान 25 और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।
केजरीवाल को एक जून तक के लिए जमानत दी गई है।