Loksabha Election 2024: BJP will give six seats to its ally in Uttar Pradesh.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटों पर जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा प्रदेश में सहयोगी दलों को छह सीटें दे सकती है। चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा यूपी में रालोद को दो सीटें, अपना दल को दो सीटें, निषाद पार्टी को एक सीट और राजभर की पार्टी सुभासपा को एक सीट दे सकती है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें –  यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!

ये भी पढ़ें – खाता हैक कर 51.88 लाख निकाले, अब बैंक को देने होंगे 74.25 लाख; धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की भूमिका!

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले शुक्रवार या शनिवार को सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची और 10 मार्च तक करीब 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री निवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की करीब छह घंटे तक चली बैठक में 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारो  का पैनल तैयार कर लिया गया है। इस बैठक में पंजाब, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गठबंधन पर बातचीत तय होने तक उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *