Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath appeals to people for vote in sixth phase.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका अमूल्य वोट आत्मनिर्भर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोक सभा चुनाव का ये छठा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें।

लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता नए भारत में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी। इसलिए आत्मनिर्भर-विकसित भारत के निर्माण के लिए पहले मतदान, फिर जलपान।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *