Loksabha Election 2024: Rahul Gandhi addressed a jansabha in Lalganj in Raebareli.

रायबरेली में राहुल गांधी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक पैदल यात्रा करके मैंने नफरत के बीच मोहब्बत की दुकान खोली थी। सोमवार को सुबह जब मैं रायबरेली पहुंचा तो देखा कि यहां तो लोगों मोहब्बत का शॉपिंग माल ही खोल दिया है। उन्होंने कहा बस आप लोग चार जून तक इंतजार और कर लीजिए। चीजें पूरी तरह से बदल जाएंगी। वह लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी चार सौ सीटें लाकर संविधान को बदल देना चाहते हैं। संविधान बदलने के बाद फिर आप लोग जानते हैं कि क्या होगा? देश में अडानी अंबानी की सरकार चलने लगेगी फिर वही होगा जो वह चाहेंगें लेकिन देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी। यह चुनाव जनता का चुनाव है। 

ये भी पढ़ें – रायबरेली की जनता से बोले राहुल गांधी, जल्द शादी कर लूंगा…

ये भी पढ़ें – रायबरेली में सीएम योगी बोले- राहुल वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन मिलता है पाकिस्तान से

संविधान को बचाने का चुनाव है। मोदी की सेना में लाई गई अग्निवीर योजना पर तंज कसते हुए कहा कि उसमें भी मोदी सरकार केवल अमीरों के युवकों को भरेगी। यदि लड़ाई में अग्निवीर मर जाता है तो उसे शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा। चार जून का इंतजार करिए। इस अग्निवीर योजना को मैं कूडेंदान में फेंक दूंगा। मोदी ने 20-25 बड़े लोगों को करोड़ों का फायदा पहुंचाने का काम किया है। मैं करोड़ों को लखपति बनाने का काम करूंगा। चार जून के बाद करोड़ों गरीबों की लिस्ट बननी शुरू हो जाएगी।

किसानों का आज कोई पुरसाहाल नहीं है। हम किसानों के लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइज लागू करने का काम करेंगं। केंद्र में खाली पड़े 20 लाख पदों पर भर्ती करने का काम करेंगे। रायबरेली ने जवाहर लाल नेहरू जी को राजनीति सिखाने का काम किया है। मेरे दादा और दादी रायबरेली से चुनाव लड़ते रहे हैं। मेरी मां रायबरेली से सांसद रहीं हैं और मैं चुनाव लड़ रहा हूं। आप सभी का आशीर्वाद मुझे भी मिलेगा।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *