Long distance trains will run from 50 cities to Prayagraj, general tickets will be given through mobile UTS.

प्रयागराज जंक्शन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाकुंभ मेले के दौरान इस बार देश के विभिन्न राज्यों के 50 शहरों से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। लंबी दूरी वाले इन शहरों से आरक्षित ट्रेनों का संचालन संगम नगरी के लिए होगा, ताकि प्रयागराज में आने वाले तीर्थ यात्रियों को दिक्कत न हो।

Trending Videos

महाकुंभ मेले से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान देश के कोने-कोने से प्रयागराज की सीधी कनेक्टिविटी रहेगी। इस दौरान लंबी दूरी के चेन्नई, मुंबई समेत 50 शहरों से प्रयागराज के लिए आरक्षित ट्रेनें चलेंगी। रेलमंत्री ने बताया कि महाकुंभ के दौरान इस बार एक और विशेष इंतजाम किया जा रहा है। संगम नगरी के रेलवे स्टेशनों पर बने फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसके लिए पुल पर एक दिशा से दूसरी दिशा की ओर से ही यात्री जा सकेंगे।

सभी स्टेशनों पर यह व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद वहां उमड़ी भीड़ को देखते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पर कलर कोडिंग की गई थी। यही व्यवस्था प्रयागराज के भी सभी स्टेशनों पर रहेगी। कलर कोड के हिसाब बसे ही यात्री दिशावार यात्रा के लिए सुनिश्चित प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगे। यात्री आश्रय स्थल भी चार अलग रंग के रहेंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी यात्री को लखनऊ जाना है तो उसे जंक्शन के नीले रंग के आश्रय स्थल से प्रवेश करना होगा। यात्री का टिकट भी नीले रंग का ही होगा। आश्रय स्थल से प्लेटफॉर्म तक जाने वाले रास्ते पर भी नीले रंग के संकेतक लगे होंगे। रेलमंत्री ने बताया कि संगम नगरी के स्टेशनों पर कुल 23 यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *