Long live awareness... this time there have been twenty since 2019.

मतदान के लिए कतार में लगीं महिलाएं।

अमेठी सिटी। लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान सोमवार को यहां उत्साह और शांति के साथ संपन्न हो गया। कड़ी मतदान के प्रति लोगों में निराशा भी दिखी। छुटपुट विवाद व शिकायतों के बाद निष्पक्ष ढंग से चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसर पूरे जिले में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहे। देर रात ईवीएम नवोदय विद्यालय में सुरक्षित रखवा दी गई हैं। अब चार जून को उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला होगा। अमेठी में 54.17 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह सात बजे के वक्त सबसे पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल हुआ। फिर मतदान शुरू हुआ। सुबह के वक्त कई पोलिंग स्टेशनों पर भारी संख्या में मतदाता पहुंचे। लंबी कतारें भी लगीं, लेकिन जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी, वैसे-वैसे मतदाताओं का उत्साह कम नजर आया।

दोपहर को कई पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा तो कई स्थानों पर वोटरों की आमद-रफ्त होती रही। पूरे चुनाव पर प्रेक्षकों के अलावा जिले के आला अफसर पूरी नजर बनाए रहे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। वोटिंग शुरू होने पर कुछ जगहों से ईवीएम में खराबी की भी सूचनाएं मिलीं, हालांकि जिम्मेदारों ने उन्हें तत्काल दुरुस्त करा लिया और निर्बाध रूप से मतदान चलता रहा।

कुछ स्थानों पर छुटपुट विवाद की भी शिकायतें मिलीं। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने आसानी से निपटा दिया। हालांकि दोपहर को शिददत की गर्मी और तपिश के चलते वोटरों का उत्साह कम हो गया। जिसका असर मतदान फीसद पर भी पड़ा है। सुबह से शाम तक मौसम की तरह वोट फीसद भी करवट लेता रहा। दोपहर में वोट फीसद कम हो गया, लेकिन शाम को फिर से उछाल आया। शिददत की गर्मी पड़ने के बावजूद पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार वोट फीसद बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।

……

शाम छह बजे अपने तय समय पर बंद हुआ मतदान

– पूरे जिले में शांति व निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। जिसके बाद देर रात तक ईवीएम जमा की गई। ईवीएम लाने के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टिंयों ने ईवीएम को गौरीगंज स्थित नवोदय विद्यालय में लाकर जमा कर दिया। ईवीएम जमा होने के बाद उन्हें तीन स्तर की सुरक्षा के बीच रखा गया है। जहां चौबीसों घंटे अर्धसैनिक बलों व पुलिस का पहरा रहेगा। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के बाद अफसरों ने भी राहत की सांस ली। अब चार जून को मतगणना होगी। तब तक के लिए उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद रहेगा।

ईवीएम में कैद हुआ दिग्गजों का भाग्य

सोमवार को मतदान के बाद भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा, बसपा के नन्हे सिंह चौहान, राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी के मो. हसन लहरी, जनशक्ति समता पार्टी के दिनेश मौर्या, समझदार पार्टी के संतराम, संयोगवादी पार्टी के शैलेंद्र कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी के भगवानदीन पासी समेत निर्दलीय खुशीराम, जगदंबा प्रसाद यादव, उदयराज, चंद्रावती व सुरेंद्र कुमार का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *