long waiting time in trains from Agra to Ayodhya this will make journey difficult

आगरा कैंट स्टेशन

विस्तार


ताजनगरी आगरा से यदि आप भी रामलला के दर्शन के लिए ट्रेन से अयोध्या जाना चाहते हैं, तो फिलहाल इंतजार कीजिए। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही। श्रद्धालुओं का सफर मुश्किल होगा। कई ट्रेनों के रूट बदले जा रहे हैं। प्रभावित ट्रेनों की सूची रेल प्रशासन तैयार कर रहा है।

लखनऊ से अयोध्या के लिए चलने वाली सात जोड़ी मेल, पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन 16 से 22 जनवरी तक रद्द हैं। 35 से अधिक ट्रेनें रूट बदलकर चल रही हैं। आगरा से अयोध्या के लिए चार ट्रेनें हैं। इनमें लंबी वेटिंग है। मौसम से आगरा फोर्ट से चलने वाली अवध एक्सप्रेस प्रभावित है। मरुधर, कोटा-पटना, मुजफ्फरपुर व फरक्खा ट्रेनों को लेकर रेल प्रशासन बड़ा फैसला ले सकता है।

अयोध्या कैंट स्टेशन के पास बाराबंकी में दोहरी रेल लाइन व विद्युतीकरण का काम चल रहा है। मथुरा जंक्शन पर भी मरम्मत कार्य से कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित है। आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार तक आगरा से अयोध्या के लिए संचालित सभी ट्रेनों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आगरा से कोई ट्रेन रद्द नहीं है। कुछ ट्रेनें डायवर्ट हैं। प्रभावित या रद्द ट्रेनों पर जल्द निर्णय हो सकता है।

चार ट्रेनों के ठहराव की मांग

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य पंकज अग्रवाल ने महाप्रबंधक से चार ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नई दिल्ली से वाराणसी ट्रेन 22436, 22435 वंदे भारत, आनंद बिहार से अयोध्या के लिए 22426 व 22425 का ठहराव टूंडला स्टेशन पर करने से आगरा व अलीगढ़ मंडल के यात्रियों को सुविधा होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *