
बाराती बने अभिषेक बच्चन
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बाबतपुर में एक शादी समारोह में शरीक हुए। जनवासा से द्वारपूजा तक वह बारातियों के साथ कभी पैदल चले तो दूल्हे की बग्घी के पास दिखे। शादी में दूल्हे से ज्यादा लोगों की निगाहें बाराती बने अभिषेक बच्चन पर थी। कभी बाराती तो कभी घोड़ी के पास खड़े होकर जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे थे। लोगों की निगाहें भी इन्ही पर टिकी थी। जनवासा से द्वारपूजा तक की रस्म में शामिल होने के बाद दूसरे दिन यहां से रवाना हो गए और सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
