संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 26 Dec 2024 02:59 AM IST

loader

Lottery held for 282 children, allotted to school



कासगंज। राइट टू एजेकेशन (आरटीई) के तहत पहले चरण की ऑनलाइन लाटरी में जिले के 282 बच्चों का नाम निकला। अब उनका निजी स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा होगा। इन बच्चों को विद्यालय आवंटित हो गए। ये बच्चे निजी विद्यालयों में अपना प्रवेश ले सकेंगे। पहले चरण के लिए 19 जनवरी तक आवेदन मांगे गए। इसके लिए 424 बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए। इन आवेदनों की जांच की गई। 405 बच्चे पात्र पाए गए। प्रदेश स्तर पर आयोजित की ऑनलाइन लॉटरी व्यवस्था के तहत 282 बच्चों का आरटीई के तहत चयन हो गया। अब ये बच्चे आवंटित विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे।बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन करने वाले बच्चों की लॉटरी निकाली गई है। अब एक जनवरी से 19 जनवरी तक दूसरे चरण के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *