lovers expressed their love to their partners in front of Taj Mahal In Agra

ताजमहल के सामने इश्क का इजहार; लम्हों को तस्वीरों में किया कैद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैलेंटाइन डे पर देशभर से प्रेमी युगल मोहब्बत की नगरी आगरा पहुंचे। यहां ताजमहल के सामने उन्होंने एक-दूसरे को प्रपोज किया। साथी की तरफ से प्रपोजल एक्सेप्ट होने के बाद वह काफी खुश नजर आए। पूरे परिसर में घूमकर उन्होंने इस विशेष दिन का आनंद लिया।

इस दौरान ताजमहल पर वैलेंटाइन का खुमार दिखा। ताज के साए में पर्यटकों ने साथी से अपने इश्क का इजहार किया। इन खास पलों को उन्होंने कैमरे में भी कैद किया। वैलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग और खास अंदाज में अपने इश्क का इजहार किया। मुख्य स्मारक के सामने कपल्स ने वीडियो भी बनाई। प्यार भरे लम्हों को तस्वीरों में कैद किया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *