पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। युद्ध के चलते भविष्य में उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों को देखते हुए तेल कंपनियों ने उत्तर प्रदेश के एलपीजी डीलरों के लिए एक मौखिक एडवाइजरी जारी की है।

Trending Videos

इस कदम का मुख्य उद्देश्य गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकना है। तेल कंपनियों ने प्रदेश भर के वितरकों से कहा है कि सिलेंडरों की डिलीवरी केवल वैध बुकिंग और ग्राहक के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के आधार पर ही की जाए। कंपनियों ने डीलरों को सचेत किया है कि युद्ध की खबरों के बीच सिलेंडर का स्टॉक जमा न किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं के लिए व्यवस्था प्रभावित न हो।

एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अलीगढ़ अध्यक्ष केके तिवारी के मुताबिक वर्तमान स्थिति पर निगाहें लगी हैं। डीलर्स आपूर्ति को लेकर सतर्क हैं। कंपनियों के मौखिक दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अभी वर्तमान में कोई परेशानी नहीं है लेकिन यही हालत बनी रही तो आपूर्ति पर प्रभाव पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें