संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar

Updated Tue, 10 Mar 2026 07:10 PM IST

एलपीजी संकट के बीच सिलिंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। बरेली के मीरगंज क्षेत्र में आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को एक दुकान पर छापा मारकर 15 सिलिंडर बरामद किए हैं। 


Black marketing of domestic gas cylinders amid LPG crisis in Bareilly

पुलिस ने दुकान से बरामद किए 15 सिलिंडर
– फोटो : संवाद



विस्तार

एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति पर संकट के बीच कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है। बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव नौसना में घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मंगलवार को गांव में छापा मारा। यहां एक दुकान से 15 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। बताया गया है कि दुकानदार अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडरों की बिक्री कर रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें