[ad_1]

Bihar CM Nitish Kumar meets to Akhilesh Yadav and addressed to media.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। तीनों नेताओं ने मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बातचीत बड़ी सकारात्मक रही। इस समय देश में जो हालात हैं। लोकतंत्र खतरे हैं। देश के लिए कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार हो रहा है। सभी दलों से बातचीत जारी है। सब एकजुट होकर 2024 के चुनाव में भाजपा से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम विभिन्न दलों को एकजुट करने के अभियान में लगे हुए हैं आज समाजवादी पार्टी से बात हुई है दूसरे भी दलों से बातचीत चल रही है सभी को साथ लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। अभी कहां की हम किसी पद के दावेदार नहीं हैं

बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के बारे में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि अभी तो अखिलेश से मुलाकात हो रही है।

ये भी पढ़ें – शिवपाल का भाजपा पर पलटवार, कहा- बीजेपी अब किसी का भी चरित्र हनन करने वाली पाठशाला बन गई है

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने अर्चना यादव के भाजपा में जाने पर की तल्ख टिप्पणी

 

समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अथवा अन्य दलों को खुद तय करना है कि वे किसके साथ रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी साफ किया है कि अलग- अलग राज्यों में क्षेत्रीय दलों के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नतिश कुमार लगातार विपक्षी एकता को धार देने में जुटे हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों से मुलाकात कर चुके हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें