Mohammed Hasan will be the part of ISRO's mission Adityan L1.

मो. हसन।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


चांद के बाद अब सूरज पर भी लखनऊ विश्वविद्यालय की चमक दिखाई देगी। इसरो की ओर से भेजे जाने वाले आदित्य एल-1 मिशन में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे वैज्ञानिक मो. हसन भी जुड़े हैं।

इससे पहले मिशन चंद्रयान-2 में लविवि की पूर्व छात्रा डॉ. रितु कारिधल मिशन निदेशक की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। लविवि के पूर्व छात्र और वैज्ञानिक मो. हसन इसरो मुख्यालय में साइंस प्रोग्राम ऑफिस के प्रोग्राम मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: दो दोस्तों ने पकड़े हाथ… तीसरे ने माथे पर पिस्टल सटाकर मारी गोली; इनसाइड स्टोरी

ये भी पढ़ें – विनय हत्याकांड: मंत्री के बेटे की लापरवाही से हुई वारदात, पुलिस की मेहरबानी, नहीं दर्ज की एफआईआर

मो. हसन ने वर्ष 2006 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। हसन ने बीएससी में गणित, खगोल और भौतिक विज्ञान विषय ले रखा था। बीएससी करने के बाद बीएचयू से एमएससी व पीएचड़ी की डिग्री हासिल करने के बाद उनका चयन इसरो में हो गया। आदित्य एल-1 मिशन में वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *