
सीसीटीवी का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
अवध विहार योजना के सरयू एन्क्लेव में अध्यक्ष मीना सिंह व निवासी लेफ्टिनेंट चकसू पांडेय के बीच आरडब्ल्यूए चुनाव होने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। अध्यक्ष ने मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
उन्होंने फुटेज में दिख रही मारपीट की वीडियो भी साझा किया है। इसमें चकसू पांडेय नाम का व्यक्ति और वह मारपीट करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि यह व्यक्ति मैनेजर, सुपरवाइजर और महिलाओं से बत्तमीजी करता है।
लेफ्टिनेंट चाकसू पांडे के अनुसार, उन्होंने कार्यकाल में हुए कार्यों से संबंधित कुछ लेखा-जोखा मांग लिया तो मीना मारपीट पर उतर आईं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि इन्होंने मुझे रिमोट फेंक कर पहले मारा है। इसके बाद मुझे फौजी पियक्कड़ होते हैं बोलकर मारपीट के लिए उकसाया। इस पर उन्होंने पलटकर रिमोट मारा।
सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। फुटेज मांगी गई है।
