मामले में विभूतिखंड थाने में कंसल्टेंसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित से दस्तावेज लेकर जांच की जा रही है।

– फोटो : amar ujala
{“_id”:”6925ef6fb8a3ffd2390d8a69″,”slug”:”lucknow-22-lakh-rupees-duped-in-the-name-of-mbbs-admission-report-filed-against-two-employees-2025-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगे 22 लाख रुपये, दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पाथ वे कंसल्टेंसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 22 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंसल्टेंसी के खिलाफ कुछ दिन पहले ही चार लोगों ने 1.26 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि चिनहट के क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट निवासी ओम प्रकाश का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे का एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए विभूतिखंड स्थित स्टडी पाथ वे कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। वहां उनकी मुलाकात अभिनव वर्मा और शिवांगी मिश्र से हुई थी।
ये भी पढ़ें – आईओसीएल के प्रोजेक्ट में 6.50 करोड़ का मुआवजा हड़पने वालों के ठिकानों पर छापा, 11 जिलों में हुआ फर्जीवाड़ा
ये भी पढ़ें – एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक
बातचीत के दौरान दोनों ने उनके बेटे को एक कॉलेज में दाखिला दिलाने की बात कही और धीरे-धीरे उनसे 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। समय गुजरता चला गया और आरोपियों ने न तो उनके बेटे का दाखिला कराया और न ही रुपये लौटाए। ठगी का शिकार हुए ओम प्रकाश ने सोमवार को विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित से दस्तावेज मांगे गए हैं और जांच की जा रही है।