लखनऊ के सैरपुर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से मकान मालिक मान सिंह ने दुष्कर्म किया और किरायेदार आशाराम ने छेड़छाड़ की। किशोरी की मां ने जब मकान मालिक से शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमकाया। सोमवार को किशोरी की मां ने सैरपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी किरायेदार हरदोई के संडीला निवासी आशाराम को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक की तलाश में पुलिस लगी है।

Trending Videos

संडीला निवासी किशोरी की मां के अनुसार वह बेटी व बेटे के साथ बीते छह माह से सैरपुर निवासी मान सिंह के मकान में दो हजार रुपये प्रति माह किराये पर रहती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह दूसरों के घरों में काम करती हैं। एफआईआर के अनुसार बीते 15 दिन पहले वह तबीयत खराब होने पर गांव चली गई थीं। मकान में सिर्फ बच्चे थे। वह जब गांव से लौटी तो किशोरी ने बताया कि मकान मालिक मान सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किरायेदार आशाराम ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के आरोप सुन मां ने मकान मालिक मान सिंह से शिकायत की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें – बैंक आफ बड़ौदा में लगी भीषण आग से अफरातफरी, हादसे में करीब 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान



ये भी पढ़ें – रूस और सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 33 लोगों से 66 लाख ठगे, एयरपोर्ट पर रद्द किए गए टिकट

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मान सिंह के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो, मारपीट, धमकाने और आशाराम के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज की। एसओ सैरपुर मनोज कोरी ने बताया कि मंगलवार आरोपी आशाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मान सिंह भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। जल्द किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें