यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपी केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को रमीज के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया था। तमाम प्रयासों के बावजूद भी पुलिस आरोपी डॉक्टर का पता नहीं लग पा रही है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया था। बयान के साथ ही पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को डॉक्टर रमीज के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
रमीज के बारे में जानकारी देने और उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक आरोपी रमीज के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।