लखनऊ के पारा क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक कार कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई। धमाके में तीन लाख रुपये व दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

धमाके में जली ईवी।
– फोटो : amar ujala
{“_id”:”6921c0bae72e33fc9f0b9dc8″,”slug”:”lucknow-a-powerful-explosion-in-a-moving-car-the-ev-turned-into-a-ball-of-fire-in-seconds-2025-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: चलती कार में तेज धमाका, कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनी ईवी, तीन लाख कैश और दस्तावेज खाक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

धमाके में जली ईवी।
– फोटो : amar ujala
लखनऊ के पारा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आलमनगर पुल उतरते ही एक इलेक्ट्रॉनिक कार में अचानक तेज धमाका हुआ और कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। देखते-ही-देखते लपटें इतनी विकराल हो गईं कि पूरी गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार काकोरी के दशहरी मोड़ निवासी मोहम्मद फरमान अली जो पेशे से ज्वेलर कारोबारी हैं। कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनका वाहन आलमनगर पुल से उतरा तभी पीछे की ओर जोरदार धमाका हुआ और शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग फैल गई।
ये भी पढ़ें – एसआईआर : अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं…तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेगा, दिक्कत आए तो ऑफलाइन का विकल्प उपलब्ध
ये भी पढ़ें – ‘SIR के लिए बढ़ाया जाए समय…’, अखिलेश बोले- जनता और मुद्दों में हारने लगे तो ले आए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
आग लगते ही फरमान अली किसी तरह कार से बाहर छलांग लगाकर निकल आए और उनकी जान बच गई। हालांकि कार में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, तीन लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई जबकि कार पूरी तरह खाक हो चुकी है।