विस्तार


त्योहार पर लोगों को आवागमन में समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। धनतेरस से भैयादूज (10 से 15 नवंबर) तक शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में पुलिस प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

चौक क्षेत्र: इधर से न जाएं

– हैदरगंज व सआदतगंज की ओर से आने वाले थ्री व्हीलर, विक्रम, टेंपो नक्खास तिराहे से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज पुल होकर अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे।

इधर से जा सकेंगे

– ये वाहन नक्खास तिराहे से सीधे मेडिकल कॉलेज चौराहा व शाहमीना तिराहा होकर जा सकेंगे।

महानगर क्षेत्र: इधर से नहीं जा सकेंगे

– पॉलीटेक्निक चौराहे से भूतनाथ मार्केट की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात भूतनाथ तिराहे से दाएं मुड़कर नहीं जा सकेगा।

इधर से जा सकेंगे

– यह यातायात भूतनाथ तिराहे से सीधे लेखराज मार्केट चौराहा से दाएं होकर नीलगिरि चौराहे से दाएं मुड़कर जा सकेंगे।

इंदिरानगर: इधर से नहीं जा सकेंगे

– सामान्य यातायात कलेवा चौराहे से गार्डेन बेकरी तिराहे से बाएं भूतनाथ मार्केट नहीं जा सकेगा।

इधर से जा सकेंगे

– गार्डेन बेकरी के सामने से नीलगिरि चौराहे से बाएं लेखराज मार्केट चौराहे से बाएं होकर जा सकेंगे।

अमीनाबाद: इधर से नहीं जा सकेंगे

– हीवेट रोड तिराहे से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जाएगा।

– गणेशगंज की ओर से आने वाले वाहनों भी अमीनाबाद बाजार नहीं जा पाएंगे।

– श्रीराम रोड तिराहा, चौकी नजीराबाद, गुईन रोड तिराहा, सेंट्रल होटल तिराहा और मौलवीगंज तिराहे से सामान्य ट्रैफिक अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा।

गोमतीनगर: इधर से नहीं जाएंगे

– मनोज पांडेय चौराहे से बाएं पत्रकारपुरम की तरफ सामान्य यातायत नहीं जा सकेगा।

इधर से जा सकेंगे

– यह ट्रैफिक दयाल पैराडाइज चौराहे से हुसड़िया चौराहा होकर जा सकेगा।

इधर से नहीं जा सकेंगे

– हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

इधर से जा सकेंगे वाहन

– हुसड़िया चौराहे से सीधे दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जा सकेंगे।

इधर से नहीं जा सकेंगे

– नीलकंठ मोड़ से आर्यन रेस्टोरेंट तक कोई वाहन बाजार में नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की तरफ भी कोई वाहन नहीं जाएगा।

हजरतगंज जा रहे हैं तो ध्यान दें

चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा की ओर जा सकेगें। हालांकि, कोई भी वाहन अटल चौक से डीएम आवास के बीच नहीं रुकेगा। हजरतगंज में खरीदरी के लिए आने वाले अपने वाहन लीला सिनेमा रोड से मल्टीस्टोरी पार्किंग के पिछले गेट से खड़ी कर पार्किंग के अगले गेट (मोतीमहल साइड) से पैदल निकलकर जा सकेंगे। परिवर्तन चौक से हजरतगंज बाजार के लिए आने वाले वाहन हिन्दी संस्थान से बाएं सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में खड़े होंगे।

इधर से न जाएं

– लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से बाएं, अल्का तिराहा से बाएं हजरतगंज की तरफ।

इधर से जाएं

– बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से दाएं, डनलप तिराहे से सहारा मॉल की ओर। सप्रू मार्ग से डनलप तिराहे से बाएं बैंक ऑफ इंडिया के रास्ते हजरतगंज एवं दाएं सहारा मॉल होते हुए शाहजनफ रोड जा सकेंगे।

– सिकंदरबाग से शाहजनफ रोड होते हुए सहारागंज मोड़ से बाएं डनलप, बैंक ऑफ इंडिया होकर मेफेयर, हजरतगंज, सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैया झील होते हुए जा सकेंगे।

– परिवर्तन चौक से आने वाला यातायात केडी सिंह बाबू स्टेडियम मोड़ से चिरैया झील होकर सिकंदरबाग होकर जाएगा।

– लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहा आने वाला यातायात लालबाग से बाल्मीकि तिराहा (थाना हजरतगंज के सामने से होकर) बाएं मुड़कर केडी सिंह स्टेडियम से आगे जा सकेगा।

कुछ सुझाव भी

– अमौसी एयरपोर्ट, शृंगारनगर, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज, महानगर, लेखराज, मुंशीपुलिया, भूतनाथ बाजार के लिए मेट्रो व अन्य स्थानों के लिए रेडियो टैक्सी व परिवहन के सार्वजनिक साधन उपलब्ध हैं। अगर एक घंटे से अधिक बाजार में रहना है तो निजी वाहनों का इस्तेमाल न करें। वाहनों को बाजारों से दूर खड़ा करें।

– थोक विक्रेता व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक माल की लोडिंग, अनलोडिंग का काम रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें