लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक बिल्डर के घर में सोमवार शाम को गोली चल गई। गोली सातवीं कक्षा के छात्र के कनपटी में जा लगी। गंभीर अवस्था में छात्र को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिल्डर ने सोमवार को 14 वर्षीय बेटे का बर्थडे समारोह आयोजित किया था। बेटे ने पार्टी में अपने दोस्तों को बुलाया था। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। शोर सुनकर पार्टी में आए लोग वहां पहुंचे तो बिल्डर के बेटे का दोस्त उन्नैज (13) लहूलुहान पड़ा था। उन्नैज के सिर में गोली लगी थी। बिल्डर उन्नैज को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। छानबीन में सामने आया है कि बिल्डर ने लाईसेंसी रिवाल्वर एसयूवी गाड़ी के डैश बोर्ड में रखा था। दोस्तों को दिखाने के लिए उनके बेटे ने एसयूवी से रिवाल्वर निकाल लिया। इसके बाद दोस्तों को रिवाल्वर दिखाने लगा।

ये भी पढ़ें – T20 World Cup: अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में आए दिग्गज युवराज सिंह, बोले- एक-दो मैच के आधार पर जज न करें



ये भी पढ़ें – लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच 17 जून को, रोहित-कोहली की जुगलबंदी का विराट प्रदर्शन देखेगा शहर

रील बनाने के चक्कर में चली गोली

बताया जा रहा है कि दोस्तों को असलहा दिखाते हुए बिल्डर का बेटा रील बनवाने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली उन्नैज के सिर में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया खेल-खेल में गोली चलने की बात सामने आई है। पार्टी में मौजूद उन्नैज के दोस्तों व अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। बिल्डर भाजपा नेताओं का करीबी बताया जा रहा है।

उन्नैज के घर में मचा कोहराम

बदाली खेड़ा में रहने वाले उन्नैज के पिता जमील खां प्रापर्टी का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भागकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्नैज की मां शमा अफरोज बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। बड़ी संख्या में जमील के रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया और पूरी बात बताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *