Complaint to Lokayukta for misuse of MLA fund against BJP MLA

भाजपा के झांसी सदर विधायक रवि शर्मा
– फोटो : ट्वीट

विस्तार

झांसी की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवि शर्मा के खिलाफ विधायक निधि का दुरुपयोग करने की शिकायत लोकायुक्त संगठन से की गई है। लोकायुक्त संगठन के सचिव अनिल कुमार सिंह ने इस बाबत रवि शर्मा को पत्र लिखकर 15 जून तक तथ्यात्मक, सुसंगत एवं तार्किक जवाब दाखिल करने को कहा है। भाजपा विधायक के खिलाफ झांसी निवासी अमित कुमार ने शिकायत की है।

अमित कुमार ने अपनी शिकायत के साथ विधायक निधि के दुरुपयोग संबंधी तमाम दस्तावेज भी लोकायुक्त संगठन को सौंपे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने लोकायुक्त संगठन को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक रवि शर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मिलने वाली विधायक निधि से अपनी निजी भूमि पर सड़क का निर्माण कराया। साथ ही, स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप लगवाया। उन्होंने विधायक पर मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत 80 लाख रुपये का कार्य भी अपनी निजी भूमि पर कराने की शिकायत की है। विधायक का जवाब मिलने के बाद लोकायुक्त संगठन उसका परीक्षण करेगा। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद खुली जांच की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

मुझे लोकायुक्त संगठन का कोई भी पत्र नहीं मिला है। विधायक का काम केवल प्रस्ताव देना होता है। प्रशासन इसका एस्टीमेट तैयार करता है और टेंडर जारी करता है। यह शिकायत राजनैतिक दुर्भावना से प्रतीत होती है। लोकायुक्त का पत्र मिलने पर उचित जवाब दाखिल कर दिया जाएगा। रवि शर्मा, भाजपा विधायक, झांसी सदर

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *