Defence minister Rajnath singh wishes to Baba Gurvinder Ji.

lucknow
– फोटो : amar ujala

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह जी को लखनऊ के सांसद देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी ने सत्संग के सफल आयोजन पर उन्हे बधाईयां दी है। राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादार अशोक मोतियानी ने बताया कि 7 और 8 अक्तूबर को राधा स्वामी सत्संग व्यास के सत्संग प्रोग्राम लखनऊ में संपन्न हुआ जिसमें पहले दिन 1 लाख 75 हजार और दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा संगत मोहन लालगंज सत्संग प्रोग्राम में शामिल हुई।

आज सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी ने दिल्ली से फोन करके बाबा गुरविंदर सिंह जी को लखनऊ में भव्य सत्संग कार्यक्रम के सफल अयोजन की बधाईयां दी है साथ ही राजनाथ सिंह जी ने कहा की उनका फ्रांस और इटली का प्रोग्राम पहले ही बना हुआ था इसलिए वो राधा स्वामी सत्संग प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाए लेकिन राजधानी लखनऊ में भव्य व सुंदर आयोजन की उन्होंने बाबा गुरविंदर सिंह जी को बधाई देते हुए दिल्ली में होने वाले सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।

सत्संग व्यास एक सेवादार अशोक मोतियानी ने बातचीत के दौरान कहा कि लखनऊ में पिछली बार के मुकाबले इस बार संगत बहुत ज्यादा रही जिसमें महिलाओं को भागीदारी बहुत ज्यादा रही साथ ही 8 अक्तूबर को सुबह 9:25 बजे बाबा गुरविंदर सिंह जी के सत्संग प्रोग्राम में 2 लाख से जायदा संगत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अलावा गुजरात, बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से भी महाराज जी के सत्संग प्रोग्राम में पहुंची और बहुत ही शांति से अपने गुरू के सासंग को सुना।

लखनऊ की राधा स्वामी सत्संग व्यास को संस्था इस प्रोग्राम को कराने के लिए पिछले 6 महीनों से तैयारियो में जुटी हुई थी जिन्हें इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरा सपोर्ट किया। सत्संग व्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर जी हमेशा से कहते आए है की सत्संग प्रोग्राम में आने वाली संगत का जिन सेवादारों ने ख्याल रखा वो सेवा मालिक को कबूल होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *