आधार बनवाने और अपडेट करवाने की जद्दोजहद तमाम लोगों को रहती है। ऐसे 63 लोग जो महीनों से आधार का काम करवाने के लिए परेशान थे, रविवार को अमर उजाला कार्यालय में लगे कैंप में चंद मिनटों में उनका काम हो गया। बच्चे, युवा और बुजुर्गों का कैंप में खूब उत्साह दिखा। तमाम लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि काम इतनी जल्दी भी हो सकता है।
यूआईडीएआई के सहयोग से रविवार को डालीबाग हजरतगंज स्थित कार्यालय में कैंप लगाया गया, जिसमें नया आधार बनवाने और उसे अपडेट करवाने की सुविधा दी गई। एक दिन पहले आवेदकों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। नया आधार बनवाने वालों का पांच साल तक के बच्चों की संख्या अधिक थी। अन्य लोगों ने फोन नंबर, बायोमेट्रिक, फोटो और पता अपडेट कराया।

2 of 7
आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लोग।
– फोटो : amar ujala
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने भी अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाए। यूआईडीएआई की तरफ से कैंप में सचिन श्रीवास्तव और विपिन यादव ने शाम छह बजे तक आधार बनाने व अपडेट करने का काम किया।

3 of 7
– फोटो : amar ujala
ये चीजें हो सकेंगी अपडेट
– बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर, ईमेल या फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड लाना होगा। – पता अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड के साथ पते का प्रमाण जैसे पासपोर्ट, निवास प्रमाणपत्र, बिजली बिल, राशन कार्ड या कोई सरकारी विभागीय आईडी कार्ड लाना होता है।
नोटः कैंप में आधार में दर्ज जन्मतिथि और नाम अपडेट नहीं किया जाएगा। आधार अपडेट कोई भी करवा सकता है। इसमें उम्र की सीमा तय नहीं है।

4 of 7
– फोटो : amar ujala
आज भी होगा काम: शनिवार को किए गए रजिस्ट्रेशन में से 35 लोगों के आधार का काम बाकी है। इसलिए सोमवार को इन आवेदकों का काम अमर उजाला कार्यालय में कैंप लगाकर किया जाएगा। केवल रजिस्टर्ड आवेदकों को ही बुलाया गया है। कोई नया पंजीकरण नहीं होगा। अगर अन्य किसी को आधार संबंधी काम करवाना है तो उसे अगले कैंप का इंतजार करना होगा, जिसकी जानकारी अखबार में ही दी जाएगी।

5 of 7
आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लोग।
– फोटो : amar ujala
आधार के बारे में ली जानकारी: कैंप के दौरान 20 ऐसे लोग आए, जिन्होंने आधार बनवाने की प्रक्रिया जानी। इनमें से कुछ ऐसे भी थे, जिनके पास उपलब्ध दस्तावेजों में कुछ न कुछ कमी थी। यूआईडीएआई के कर्मचारियों ने उन्हें दस्तावेज में सुधार की प्रक्रिया बताई। यूआईडीएआई के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह का कहना है कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। लोगों को काफी सहूलियत हुई। आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के पास होना अनिवार्य है।
