CBI arrestd deputy chief while taking bribe in Lucknow.

छापेमारी के दौरान अधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की टीम ने बुधवार को उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरीश कुमार को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने इंजीनियर को रिश्वत देने वाले व्यापारी पिता-पुत्र जौनपुर के कोसीकलां निवासी वीरेंद्र तोमर और प्रशांत तोमर को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपियों के लखनऊ और जौनपुर के ठिकानों पर छापा मारकर 52 लाख रुपये नकद, लॉकर की चाभी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज आदि बरामद किए हैं।

सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर रेलवे, लखनऊ के लोक सेवकों एवं ठेकेदारों सहित 10 आरोपियों के खिलाफ 7 नवंबर 2023 को केस दर्ज किया गया था। दरअसल, सीबीआई को सूचना मिली थी कि हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे कार्यालय में तैनात अधिकारी कुछ ठेकेदारों के साथ मिलकर टेंडर में फेरबदल करने, बकाया भुगतान कराने आदि कार्यों के बदले रिश्वत का लेन-देन कर रहे हैं। वहीं अधिकारी भी रिश्वत लेकर ठेकेदारों का नियमों के विपरीत भुगतान कर रहे हैं। बाकी ठेकेदारों के साथ कार्य देने और भुगतान में पक्षपात किया जा रहा है।

सीबीआई को पुख्ता सूचना मिली कि जौनपुर के तोमर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र तोमर और उनका बेटा प्रशांत तोमर डिप्टी चीफ इंजीनियर हरीश कुमार (आईआरएसई 2006) को पांच लाख रुपये की रिश्वत देने वाले हैं। इस सूचना पर सीबीआई ने उनको रंग हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई और उनको रिश्वत का लेन-देन करते वक्त दबोच लिया। तत्पश्चात सीबीआई ने आरोपियों के लखनऊ और जौनपुर स्थित आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापा मारकर नकदी व अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई तीनों को बृहस्पतिवार को अदालत के सामने पेश करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *